मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सहेलियों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी रचा ली। जानकारी पर परिजनों ने एक युवती की शादी कर दी लेकिन प्यार में बागी बनी दूसरी युवती पुलिस को साथ लेकर अपनी सहेली की ससुराल पहुंची और उसे वापस ले आई। जानी क्षेत्र में यह मामला चर्चाओं का विषय बना है। जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कुछ समय पूर्व शादी कर ली। जब इस बात पता एक युवती के परिजनों को लगा तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। यह भी पढ़ें- सहेली की मोहब्ब्त में बागी बन गई युवती, घर वालों से किया झगड़ा, ससुराल प्रेमिका को साथ ले आई आननफानन में करीब एक सप्ताह पूर्व उन्होंने उसकी शादी दिल्ली निवासी एक युवक से कर दी। अपनी सहेली पत्नी की जुदाई से परेशान दूसरी...