Meerut News: सहकारी समिति के सचिव से मारपीट, 12 हजार रुपये छीनने का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: जंधेड़ी गांव स्थित जिला सहकारी समिति के कार्यालय में गुरुवार को प्रभारी सचिव के साथ मारपीट और 12 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। प्रभारी सचिव ने गांव के ही एक युवक पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने, खाद वितरण के रखे रुपये छीनने और सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी निकल चुका था। जिला सहकारी समिति के जंधेड़ी प्रभारी सचिव आदेश शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार को समिति कार्यालय में ड्यूटी कर रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे गांव का अजयवीर उर्फ शेरू पुत्र ओमवीर सिंह कार्यालय में पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने दराज में रखे खाद वितरण के 12 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। प्रभारी सचिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.