Meerut News: सहकारिता गोष्ठी में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को कैली प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति में किसान गोष्ठी का आयोजन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग अमित त्यागी के नेतृत्व में किया गया। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक भावना जैन, एडीओ कॉआपरेटिव रजनी चतुर्वेदी, शाखा प्रबंधक खरखौदा नितिन गुप्ता आदि ने सहयोग किया। अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं कृषि अवसंरचना निधि, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, कृषि विपणन अवसंरचना तथा मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर आदि की जानकारी दी। अमित त्यागी ने किसानों एवं सहकारी समितियों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पारदर्शिता और डिजिटल सशक्तिकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.