Meerut News: सलाहपुर में रालोद की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सलाहपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जाकिर हसन ने की तथा संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज बुलंद करता रहा है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सर्वसमाज के कल्याण पर आधारित है। इस अवसर पर इमरान अली, नूर हसन, जुबैर अली, आकिब चौहान, औरंगजेब चौहान, हम्माद चौहान, विपिन कुमार, रणपाल सिंह और तनवीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.