Meerut News: सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर-सीनियर छात्रों में भिड़ंत
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रविवार रात बीटेक के जूनियर और सीनियर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब 11:30 बजे आर्यभट्ट हॉस्टल में रहने वाले बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल के बीटेक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों से विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। मेडिकल थाना प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.