Meerut News: सर्प दंश से वृद्ध की मौत, 24 घंटे तक खेत में पड़ा रहा शव
मेरठ, सितम्बर 19 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची में खेत पर गए वृद्ध किसान को सांप ने कई जगह डस लिया। उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 24 घंटे बाद मिले शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। पांची निवासी नरेश (65 वर्ष) पुत्र ब्रह्मानंद त्यागी गुरुवार शाम खेत जाने के लि घर से निकल गए। देर रात तक भी घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू किया, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार देर शाम पड़ोसी खेत स्वामी के गन्ने के खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शरीर पर तीन जगह काटने के निशान मिले। शनिवार सुबह बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी समय पाल अत्रि ने मामले की जानकारी होने से इनकार किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.