Meerut News: सर्पदंश : झाड़-फूंक के भरोसे बुझ गई जिंदगी
मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में अंधविश्वास की कीमत एक 19 वर्षीय युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सर्पदंश के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार न मिलने और झाड़-फूंक के चक्कर में बहुमूल्य समय गंवाने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाने क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी प्रवीण का 19 वर्षीय पुत्र सागर बुधवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसे एक विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही घबराए परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय समीपवर्ती गांव नंगली में झाड़-फूंक कराने पहुंच गए। काफी देर तक झाड़-फूंक का सिलसिला चलता रहा, जबकि इस दौरान सागर की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई तो परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.