Meerut News: सरधना मेले में युवक ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: सरधना में आयोजित कृपाओं की माता के महोत्सव के दौरान शनिवार को मेले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले का निवासी 20 वर्षीय वंश पुत्र सुबोध शनिवार को कृपाओं की माता के महोत्सव में आयोजित मेले में पहुंचा था। बताया गया कि इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की तबीयत बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवक का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.