Meerut News: सरधना में हाईटेक कंट्रोल रूम से होगी कांवड़ मार्गों की 24 घंटे निगरानी
मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तहसील परिसर में हाईटेक कंट्रोल रूम तैयार कर लिया गया है। इस कंट्रोल रूम से तहसील क्षेत्र के तीनों प्रमुख कांवड़ मार्गों पर लगे करीब 80 सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे लाइव निगरानी की जाएगी। जाम, दुर्घटना, संदिग्ध गतिविधि या किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग, एनएच-58 और सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.