Meerut News: सरधना में रजिस्ट्री कार्यालय पर दूसरे दिन भी जूतम पैजार, हंगामा
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: सरधना रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर शुक्रवार को दूसरे दिन भी पहले बैनामा फाइल लगाने को लेकर अधिवक्तओं में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। उधर, इस घटना के बाद काफी देर तक रजिस्ट्री कार्य प्रभावित हुआ। बाद में बैनामों का कार्य शुरू हुआ। बता दें, कि पिछले एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा कराने वालों की भीड़ उमड़् रही है। पिछले तीन दिन सर्वर डाउन रहा, जिसके चलते रजिस्ट्री कार्य नहीं हो पाया। यहीं से व्यवस्था बिगड़ी और बैनामों की फाइलों का ढेर लग गया। गुरुवार को भी पहले रजिस्ट्री फाइल लगाने को लेकर अधिवक्ता व फौजी के बीच मारपीट हुई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.