Meerut News: सरधना में युवती की निर्मम हत्या, शव खेत में फेंका
मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: सरधना में एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर शव सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया। युवती के सिर और चेहरे पर ईंट से वार किए गए हैं। कुशावली गांव के बाहरी छोर पर जंगल में शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गुरुवार दोपहर कुशावली और दौलतपुर गांव के बीच में सड़क किनारे ईंख के खेत में लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.