मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: सरधना-दौराला मार्ग पर गुरुवार शाम मलिक धर्मकांटे के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के हाथ पर पांच नाम लिखे मिले हैं। पुलिस ने इन्हीं नामों के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया था। गुरुवार शाम राहगीर सरधना-दौराला मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मलिक धर्मकांटे के सामने सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव का अज्ञात मे...