Meerut News: सरधना में ट्रकों से सरिया चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, करीब साढ़े तीन टन सरिया बरामद
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों से सरिया चोरी करने वाले गिरोह का सरधना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सोमवार देर रात पुलिस ने एक होटल के पास छापेमारी कर सरिया चोरी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से सरिया लदे दो डीसीएम वाहन और उतारा गया करीब 3400 किलो सरिया बरामद किया गया। पुलिस को देखकर गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस टीम अटेरना चौकी से दौराला पुल चौकी की ओर गंगनहर पटरी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक होटल के पास दो डीसीएम वाहन संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने पास जाकर देखा तो कुछ लोग ट्रकों से सरिया उतारकर डीसीएम में भरने के साथ जमीन पर भी रख रहे थे। पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.