Meerut News: सरधना फ्लाईओवर के नीचे रोज लगता है जाम, लोग परेशान
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। बुधवार सुबह जाम लगने से स्कूल बसें, एंबुलेंस और ड्यूटी पर जा रहे लोग जाम में फंस गए। अमरदीप पवार, नीरज जटौली, मनोज जटौली, नंगलातासी निवासी दीपांशु, अमित कुमार और सुशील गुर्जर ने बताया कि ये रोज की समस्या है। जाम के कारण स्कूल की बसें समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाईं। बच्चों को छोड़ने गए अभिभावक भी जाम में फंसकर लेट हो गए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम के समय सरधना चेकपोस्ट के पास थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का कोई भी सिपाही ड्यूटी पर नहीं मिलता। लोग खुद ही जाम खुलवाने की कोशिश करते हैं। अभिभावकों ने मांग की कि सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक सरधना फ्लाईओवर के नीचे पुलिस बल की तैनाती की जाए और ई-रिक्शा व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.