मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: मोहल्ला कमरानवाबान निवासी युवक की राजस्थान के अलवर में एक फैक्ट्री में लोहे का बीम गिरने से मौत हो गई। हादसा गाड़ी लोड कराते समय हुआ। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव सरधना पहुंचा, जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कमरानवाबान निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद शाहिद अलवर राजस्थान में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। मंगलवार को फैक्ट्री में गाड़ी लोड करते समय अचानक उसके ऊपर लोहे का बीम गिर गया, जिसके चलते मोहम्मद शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डीएफसी लाइन पर ट्रेन से कटकर श्रमिक की मौत गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शाहिद का शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया...