Meerut News: सरधना की महक सैफी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली सरधना की बेटी महक सैफी पुत्री शकील सैफी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान मिला। महक सैफी सरधना के मोहल्ला पीरजादगान की रहने वाली हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर कार्य किए हैं। उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों, परिचितों और क्षेत्रवासियों ने महक को बधाई दी। लोगों ने कहा कि सरधना की बेटी ने अपनी मेहनत और सामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.