Meerut News: सरकारी नाली बंद करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: दुर्वेशपुर गांव में सरकारी नाली बंद करने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी युवक ने प्रधान पति समेत तीन लोगों पर नाली बंद कराने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर नाली बंद होने से रोकने और उसे पहले की स्थिति में बहाल कराने की मांग की है। नदीम पुत्र अमीर के मुताबिक, गांव में मोमीन और अफसर के घर के सामने से सरकारी नाली गुजर रही है। आरोप है कि प्रधान पति लियाकत इस नाली को बंद करा रहे हैं। इसके लिए नाली को तोड़कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है। नदीम का कहना है कि नाली बंद होने से आसपास के घरों में गंदगी फैलने और जलनिकासी की समस्या पैदा होने की आशंका है। पीड़ित के अनुसार, जब उसने नाली बंद करने का विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.