मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: राष्ट्रवादी मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा स्व. बृजेंद्र कुमार शर्मा की 75वीं जयंती पर लालकुर्ती में गुरुवार को कवि सम्मेलन हुआ। कवियों ने अपने काव्य पाठों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विजेंद्र अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने की। विशिष्ट अतिथि लोहियानगर स्थित एसएसएम कॉलेज के चेयरमैन अरविंद शर्मा तथा राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षाविद यमुना प्रसाद यादव रहे। मंच संचालन संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। सम्मेलन में कवियों सत्यपाल सत्यम, कुमार मनोज, सुमनेश सुमन, योगेंद्र सुंदरयाल एवं प्रीति अग्रवाल ने रचनाओं का पाठ कर मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: जयंती पर का...