Meerut News: समौली में बच्चों के विवाद में संघर्ष, दो महिलाओं सहित 10 घायल
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: समौली गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने पर शुक्रवार देर सायं गाली-गलौज के बाद संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, धारधार हथियार चले और पथराव भी हुआ। संघर्ष में एक पक्ष की ओर से दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। समौली निवासी इकरामुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे रिहान पुत्र नसरुद्दीन का पड़ोसी किशोर शान पुत्र असगर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते पड़ोसी किशोर के परिजनों सैयद, साहिल, मुनासिब, सुहेब और उनके साथ गांव के बाहर से आए आधा दर्जन से अधिक साथियों ने घर में घुसकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.