Meerut News: समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने जीएसटी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: जीएसटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जुलूस निकालकर राज्य कर विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल एवं युवा नेता इसरार सिद्दीकी के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। कहा कि सचल दलों द्वारा पूरा टैक्स जमा होने के बावजूद तकनीकी आधार पर अनावश्यक कमियां निकालकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इसकी आड़ में भ्रष्टाचार पनप रहा है। जीएसटी अधिनियम में 40 लाख रुपये तक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन में छूट प्राप्त है, लेकिन अधिकारी लक्ष्य पूरा करने के लिए कम टर्नओवर वाले व्यापारियों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए बाध्य कर रहे है। यह भी पढ़ें- Meerut New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.