मेरठ, अक्टूबर 18 -- टीबी जागरूकता और समय पर उपचार Meerut News: 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' अभियान के तहत सुभारती विवि स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में क्षय रोग पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पवन पराशर ने कहा कि टीबी की समय पर पहचान एवं चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा उपचार करने से रोगी के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। डॉ.वर्षा चौधरी, डॉ.सरताज अहमद एवं डॉ.श्वेता भारद्वाज ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। लंबे समय तक खांसी रहना, बुखार आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख में कमी और कमजोरी महसूस होना शामिल हैं। शुरुआती अवस्था में बीमारी की पहचान होने से उपचार समय पर शुरू किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि टीबी की जांच और उपचार में...