मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: आचार्य सौरभ सागर महाराज के वर्षायोग में गुरुवार को ऋषभ एकेडमी सदर से जैन बोर्डिंग हाउस के लिए विहार हुआ। गुरु भक्ति में श्रद्धालुओं ने गुरुवर की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। जैन बोर्डिंग हाउस में प्रवचन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जीवों की रक्षार्थ अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया। पानी को छानकर पीने और दूध की मर्यादा आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म के प्रत्येक तथ्य को समझना चाहिए, उसमें उलझना नहीं चाहिए। समझने से जीवन में बहुत कुछ प्राप्त होता है, जबकि उलझने से जो कुछ पास है, वह भी चला जाता है। श्रीफल को अष्ट द्रव्य का प्रतीक बताते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य श्री का शुक्रवार को जैन बोर्डिंग हाउस से रेलवे रोड, घंटाघर, लाला का बाजार, शीश महल, खत्री का चौक, फूटा कुआं और स्...