मेरठ, नवम्बर 27 -- Meerut News: यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा कि कि इसका इस्तेमाल सब्जियों की अप्रत्याशित वृद्धि के लिए किया जा रहा था। कुछ लोगों को लगातार इन इंजेक्शन की सप्लाई कर रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है और 60 लीटर ऑक्सीटोसिन और बाकी सामान बरामद किया गया है। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुरुवार को सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में दानिश कॉलोनी में मकान पर दबिश दी। यहां से भूरा पुत्र एहसान निवासी कुंडा-कला, थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। मौके पर काफी ऑक्सीटोसिन, केमिकल, करीब तीन हजार सीसी इंजेक्शन समेत काफी सामान बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: एनाबॉ...