मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: रविवार दोपहर कालंद चुंगी के निकट सड़क पर अवैध रूप से लगाए जा रहे सबमर्सिबल को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके चलते वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रुकवाकर वापस लौट आई। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला तगायान निवासी आशीष त्यागी द्वारा सड़क पर सबमर्सिबल कराया जा रहा था। जिसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध कर दिया। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और सड़क पर हो रहे सबमर्सिबल को रोक दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...