मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: नौचंदी पुलिस ने सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने को लेकर घेराबंदी शुरू कर दी है। सपा नेता जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा समेत दर्जन लोगों को न्यायालय की अवमानना का नोटिस दिया है। नौचंदी थाना इंस्पेक्टर अनूप कुमार की ओर से यह नोटिस न्यायालय अवमानना अधिनियम 1971 के तहत दिया गया है। नोटिस में बताया कि किसी न्यायिक कार्यवाही के अनुक्रम पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, हस्तक्षेप करने पर सम्बंधित प्रावधानों के उल्लघंन की दशा में आपके विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे से नोटिस बांटने शुरू किये। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी नोटिस दिए गए हैं, जो धरने में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ,महिलाओं के साथ आवास विकास में हुई बैठक ...