Meerut News: सपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि से धक्कामुक्की
मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास के बाहर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण अनुमति न मिलने पर कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा, जिसके बाद पूर्व मंत्री के आवास पर ही एक सभा का आयोजन कर प्रशासन व सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की गई। इस दौरान शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, हुमायूं सिद्दीकी, अमित गुर्जर, पाली नंदकिशोर, ढिकोली कपिल गुर्जर, अरुण कुमार एडवोकेट, आकाश कामिल, विवेक गुर्जर, अवधेश शर्मा, नकीब अहमद, चौधरी किरण पाल, ऋषि पाल, रामवीर गुर्जर, चौधरी इंतजार, चौधरी विमल कुमार, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.