Meerut News: सनसनी : ई-रिक्शा से फेंका आढ़ती, अस्पताल में मौत
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: मेरठ। बागपत गेट स्थित शिव चौक पर बुधवार दोपहर बिना नंबर का ई-रिक्शा एक व्यक्ति को सड़क किनारे फेंक मौके से फरार हो गया। लोगों ने जब व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी और नवीन मंडी के सब्जी आढ़ती आस मोहम्मद उर्फ बबलू पुत्र फखरुद्दीन के रूप में हुई। फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए。
सुबह मंडी जाने निकले, दोपहर में मिली मौत की खबर मृतक के बेटे फरहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.