Meerut News: सद्भावना क्रिकेट मैच में शहीद भगत सिंह टीम ने दर्ज की शानदार जीत
मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: आगा खालिद शाह फाउंडेशन के तत्वावधान में मरहूम नवाब आगा खालिद शाह के जन्मदिन पर आयोजित सदभावना क्रिकेट मैच में शहीद-ए-आजम भगत सिंह टीम ने वीर अब्दुल हमीद टीम को हराकर जीत दर्ज की। मैच में विभिन्न धर्मो, वर्गो और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लेकर सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टॉस जीतकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह टीम के कप्तान दीपक शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ललित गुर्जर ने 54 गेंदो में 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जबकि रिहान खान ने पांच चौकों व एक छक्के के साथ 36 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर अब्दुल हमीद टीम की टीम 260 रन ही बना सकी। ऋषभ जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.