Meerut News: सदर में कोचिंग सेंटर से लाखों का सामान चोरी
मेरठ, सितम्बर 24 -- Meerut News: सदर के थापरनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। कोचिंग संचालक ने थाना सदर बाजार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राइजवेस्टर कोचिंग सेंटर के मालिक नवीन अग्रवाल ने बताया कि थापरनगर स्थित कुमार प्लाजा के प्रथम तल पर उनका कोचिंग सेंटर है। इसका संचालन शाकिर करता है। सोमवार रात वह कोचिंग सेंटर बंद कर घर गए थे। सुबह आकर कोचिंग सेंटर खोला तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। एग्जास्ट फैन टूटा हुआ था। इसी रास्ते से चोरों ने कोचिंग सेंटर के अंदर रखे दो लैपटाप, छह मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.