Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: दौराला-गंगानगर आउटर रिंग रोड पर भराला गांव के पास रविवार देर शाम मार्ग अवरोधक से टकराकर बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सरधना के चकबंदी गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश मजदूरी करता था। वह सोमवार देरशाम अपने चाचा शिवकुमार के साथ बाइक से गंगानगर आउटर रिंग से मजदूरी कर घर लौट रहा था। भराला गांव के पास पहुंचने पर मार्ग अवरोधक से बाइक टकरा गई। यह भी पढ़ें- हाईवे पर कैंटर ने बाइक को रौंदा; चाचा और भतीजों की मौत, अमरोहा में दर्दनाक हादसा हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा भतीजे को मोदीपुरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.