Meerut News: सड़क पर घेरकर युवक को पीटा, पीछा कर सड़क पर घसीटा
मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: सदर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक पर रविवार देर रात युवकों ने एक युवक को बीच सड़क घेरकर जमकर पीटा। आरोप है कि शराब के नशे में युवकों ने पहले युवक को सड़क पर गिराया और लात-घूंसों से मारपीट की। जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर आरोपी बाइक से उसका पीछा करते रहे और उसे दोबारा सड़क पर गिराकर पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। बताया गया कि विजय नगर निवासी सचिन पुत्र सतेंद्र कुमार हनुमान चौक के पास काम करता है। आरोप है कि दो दिन पहले कुछ युवक उसके काम करने की जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.