Meerut News: सड़क निर्माण के चलते बंद किया रास्ता, तहसील पहुंचने में लोगों को हो रही परेशानी
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: जल निगम की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराए जाने के चलते तहसील जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे तहसील पहुंचने वाले फरियादियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से लंबा चक्कर लगाकर तहसील पहुंचना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। बता दें कि तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी कामकाज, राजस्व संबंधी मामलों और विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्य रास्ता बंद होने से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों को रास्ता बंद होने की जानकारी मौके पर पहुंचने के बाद मिल रही है, जिसके चलते उन्हें वापस लौटकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.