मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: निकटवर्ती ग्राम सठला में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान मवाना-किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर सड़क पर आरसीसी के ढेर और निर्माण सामग्री पड़े होने से आवागमन बाधित हो गया था। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही थी। इस जनसमस्या को लेकर ग्रामवासी व साजिद प्रधान ने ग्रामीणों के साथ वीडियो बनाकर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं हिंदुस्तान समाचार पत्र ने भी इस मुद्दे को आज प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और जल जीवन मिशन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Meerut News: सठला में सड़क पर पड़े पाइप लाइन और पत्थर बने आफत इसके बाद ठेकेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और सड़क पर पड़े आरसीसी के ढे...