मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: माता मरियम के नवीना महोत्सव के तहत गुरुवार को ऐतिहासिक सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कृपाओं की माता मरियम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन की शुरुआत माला की विनती से हुई। इसके बाद नवीना प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान कराया गया। श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थापित कृपाओं की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की और मन्नतें मांगीं। नवीना प्रार्थना के दौरान फादर मार्टिन रावत ने कहा कि कृपाओं की माता मरियम दयालु और कृपालु थीं। यह भी पढ़ें- Meerut News: माता मरियम के दरबार में भजनों और माला विनती के बीच हुआ मिस्सा बलिदान उन्होंने सदैव लोगों को सच्...