Meerut News: सकौती से महिला और चिरौड़ी से युवक लापता
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: सकौती गांव निवासी 42 वर्षीय गीता बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने लापता महिला की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाने पहुंचे लापता महिला के पति बिजेंद्र ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी बिना कुछ बताए कहीं चली गई। वहीं चिरौड़ी निवासी गिरधारी ने बताया कि बुधवार दोपहर उसका बेटा 33 वर्षीय मनोज कुमार घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई हैं। लापता महिला और युवक को तलाश कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.