मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: सामाजिक परिवर्तन के लिए जागरुकता के साथ-साथ सामूहिक प्रयास करने होंगे। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरुरी है। प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और अधिकार हासिल होना जरूरी है। सीसीएसयू कैंपस स्थित कांशीराम शोधपीठ में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम का सामाजिक चिंतन एवं सामाजिक न्याय: समकालीन भारत के संदर्भ में प्रासंगिकता विषय पर हुई गोष्ठी में यह बात लाइब्रेरियन प्रो.जमाल अहमद सिद्दीकी और एमबीए के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.रवि प्रकाश ने कही। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने कहा कि कांशीराम के विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखकर उन्हें अध्ययन, अनुसंधान और अकादमिक विमर्श से व्यापक समाज तक पहुंचाना जरुरी है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व विचार...