Meerut News: संसार में कोई भी व्यक्ति, वस्तु स्थायी नहीं : मनोज अवस्थी
मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: अन्नपूर्णा मंदिर में हो श्रीराम कथा में सोमवार को कथा वाचक पंचम आचार्य मनोज अवस्थी ने शिव कथा का श्रवण कराया। कथा वाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद कैलाश पर्वत आगमन का प्रसंग सुनाया गया। बताया कि भगवती माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि संसार साकार है या निराकार। भगवान शंकर ने कहा कि इस संसार में कोई भी व्यक्ति अथवा वस्तु स्थायी नहीं है। जो आया है, उसे एक दिन जाना ही पड़ेगा। राजा हो, रंक हो संसार में आने वाले प्रत्येक जीव को एक दिन विदा होना होता है। प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। अंतिम सोमवार पर अन्नपूर्णा मंदिर में शिव भक्तों की विशाल भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। बृजभूषण गुप्ता, सुरेश चंद पुष्पदीप, राजकेसरी, अतुल अग्रवाल, सुरेश चंद्र मिश्रा, सुभाष चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.