Meerut News: संयम के बिना तीर्थंकर भी मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकते : ज्ञान भूषण
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के स्वर्णमयी त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे तीन लोक महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान मुनि प्रतीक सागर महाराज और ज्ञान भूषण महाराज ने कहा कि जीवन में संयम की बड़ी महत्ता है। बिना संयम के प्राणी स्वछन्द हो जाता है और अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता है। संयम के बिना तीर्थंकर भी मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता है। इसलिए अपने जीवन में संयम धर्म अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वेदी पर विराजमान भगवान शांति, कुंथुनाथ व अरहनाथ का जलाभिषेक कर किया गया। तत्पश्चात शांतिधारा पंकज जैन, सविता जैन ने की। विधान की मांगलिक क्रियाओं के उपरान्त जिनवाणी पूजन किया गया। इसके बाद विधान में श्रद्धालुओं का माला पहनाकर, तिलक लगाकर अभिनंदन किया। विधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.