Meerut News: संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर निस्तारण
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: शनिवार को सरधना तहसील सभागर में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतें आई। जिनमें से चार शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार योगेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय और विकास विभाग से संबंधित समस्याएं लेकर फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार राहुल सिंह और ज्योति रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.