मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: सरधना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन जयवर्धन तोमर की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एडीएम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तहसीलदार ज्योति सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़...