मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र तीन ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर व तहसीलदार ज्योति सिंह ने शिकायतें सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को समय से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली, विकास और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। तहसीलदार ज्योति सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। हर मामले की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पांच शिकायतों का हुआ निस्तारण उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ कागजी कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण न दिखाया जाए, बल्कि शिका...