मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: अक्टूबर के पहले शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 100 शिकायतें पहुंचीं। अधिकारियों ने मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। नगर की समस्याओं को लेकर डीएम ने अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा को नगर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Hapur News: तहसील समाधान दिवस में डीएम-एसपी न...