Meerut News: संपत्ति के लिए वृद्ध पिता से मारपीट का आरोप, बेटे-बहू पर कार्रवाई की गुहार
मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मवाना खुर्द निवासी वृद्ध इलियास ने अपने बेटे और पुत्रवधू पर मारपीट तथा अभद्रता करने के साथ मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वृद्ध ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। शिकायती पत्र में इलियास ने बताया कि उसका बेटा शान मलिक और पुत्रवधू रेशमा परवीन कथित रूप से लंबे समय से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों उसकी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।वृद्ध का कहना है कि मकान पर बेटे-बहू ने कब्जा कर उसे एक कमरे तक सीमित कर दिया है। उन्होंने दोनों को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की बात भी कही, लेकिन इसके बाद भी कथित उत्पीड़न जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 अगस्त से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और संपत्ति नाम नहीं करने पर जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.