Meerut News: संध्या भारद्वाज चुनी गई मिस एसीजी तीज
मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: एसजी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लोकपर्वों से जोड़ना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर में तीज की पारंपरिक छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में मेहंदी, झूला, लोकगीत समेत विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया। तीज पर्व के पारंपरिक महत्व और भारतीय संस्कृति में इसकी भूमिका के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संध्या भारद्वाज को 'एसजी तीज का ताज' पहनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि गुप्ता, सबिता चौधरी, स्वाति चौधरी और मीनाक्षी चौधरी ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.