Meerut News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर मटौर के सामने मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को लेकर सीएचसी रवाना हुई, लेकिन घायल युवक एंबुलेस यह कहते हुए उतर गया कि उसकी हालत ठीक है। देरशाम घर पर नहाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मटौर गांव निवासी 38 वर्षीय कल्लू मंगलवार शाम घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान दौराला की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को अस्पताल भिजवाने के लिए मौके पर एकत्र लोगों ने एंबुलेंस को बुला लिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को लेकर अस्पताल जा रही थी। इसी बीच सिवाया टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर युवक एंबुलेंस से यह कहते हुए उतर गया कि उसकी तबिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.