Meerut News: संदिग्ध हालत में झुलसा बुजुर्ग, पेट्रोल से जलाने का आरोप लगाया
मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: गांव राफन के पास पीर स्थल पर रहने वाला बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गया। बुजुर्ग ने कुछ लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने खुद आग लगाई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है। बताया गया कि राफन निवासी जगवीर पिछले करीब 20 वर्षों से पीर स्थल पर रहकर पूजा-पाठ करता है। जगवीर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने गूंगी-बहरी महिला को जबरन ले जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की थी। इसी को लेकर कुछ लोग उससे नाराज थे।जगवीर का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.