मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया। दो दिन पूर्व युवक को बपारसी गांव के लोग पशु चोरी के मामले में पूछताछ के लिए उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। परिजनों की माने तो वे लोग उसे पुलिस में देने की बात कह रहे थे, जबकि पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोप है कि वह मुल्हेड़ा चौकी व थाने के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग रहा है। गुरुवार को परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की। पांचली बुजुर्ग निवासी नरेंद्र पुत्र पीतम ने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब साढ़ नौ बजे बपारसी गांव के 20 से अधिक लोग आए और उसके पुत्र सनी को जबरन अपने साथ ले गए। उसने बपारसी निवासी राशन डीलर से इस सम्बंध में जानकारी की, तो बताया कि सनी पर भैंस चोरी का आरो...