मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में गुरुवार को श्री रामा मंडल के कलाकारों ने हनुमान जी के लंका पहुंचने, माता सीता से भेंट करने, अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। मंचन में दिखाया गया कि जामवंत ने हनुमान जी को उनकी शक्तियों का स्मरण कराया, जिसके बाद उन्होंने विशाल रूप धारण कर महेंद्र पर्वत से समुद्र की ओर छलांग लगाई। मार्ग में मैनाक पर्वत ने उन्हें विश्राम करने का आग्रह किया, लेकिन हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम का कार्य पूरा होने तक आराम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरसा ने उनकी परीक्षा ली, जिसे हनुमान जी ने अपनी बुद्धिमत्ता से पार किया। वहीं, छाया पकड़ने वाली राक्षसी सिंहिका का वध कर उन्होंने आगे की यात्रा पूरी की...