Meerut News: श्रीराम कथा : अरण्यकांड सुनकर भावुक हो गए श्रद्धालुगण
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: मुंडाली क्षेत्र के मऊखास स्थित श्री राम धाम मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथाव्यास मधुकर ने भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान घटी घटनाओं और अरण्यकांड के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के तीसरे दिन पूज्य मधुकर गुरु जी ने बताया कि प्रभु श्री राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास काल का सबसे अधिक समय चित्रकूट के घने जंगलों में बिताया। अरण्यकांड की कथा की शुरुआत करते हुए उन्होंने महर्षि अत्रि और माता अनुसूया के आश्रम में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के आगमन का जीवंत चित्रण किया। कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए मधुकर गुरु जी ने शबरी के अटूट विश्वास, उनके द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.