Meerut News: श्रीरामलीला : ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला ने मोहा मन
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: कस्बे में चल रही रामलीला में बुधवार को ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और राम-सीता मिलन की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि राक्षस सुबाहु और मारीच ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डाल रहे थे। इससे परेशान होकर विश्वामित्र राजा दशरथ के पास पहुंचे और राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी। राजा दशरथ ने दोनों भाइयों को उनके साथ भेज दिया। रास्ते में ताड़का राक्षसी ने ऋषि विश्वामित्र पर हमला कर दिया। प्रभु श्रीराम ने बाण चलाकर उसका वध कर दिया। इसके बाद सुबाहु और मारीच भी राम से बदला लेने पहुंचे, जहां सुबाहु का श्रीराम ने वध कर दिया, जबकि मारीच को पराजित कर दूर भगा दिया。 यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रामलीला में ताड़का और सुबाहु वध की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.